
12 शिक्षा मनीषियों की स्मृति में दिए विशेष सम्मान, चार पीढ़ियों से अध्यापन से जुड़े शिक्षक भी हुए सम्मानित
इंदौर। श्री कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन छोटा बांगड़दा रोड स्थित महादेवी भगवती पैलेस गार्डन में किया गया।समारोह में समाज के 358 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, अमूल्य योगदान और निरंतर परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कुछ ऐसे भी शिक्षक थे, जिनकी चार पीढ़ियां अध्यापन कार्य से जुड़ी रही हैं।कान्यकुब्ज ब्राह्मणसमाज के अध्यक्ष पं. संजय शुक्ला (पूर्व विधायक) एवं प्रधानमंत्री पं. अनूप बाजपेयी (अन्नू), ने बताया कि सभा के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा *दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की गई। श्रीमती अर्चना सुनील अवस्थी,श्रीमती सुलेखा शुक्ला,पं. सतीश पांडेय ने बताया की समाज के वरिष्ठ जनों के आतिथ्य में शिक्षकों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
12 शिक्षा मनीषियों की स्मृति में विशेष सम्मान
आयोजन के अंतर्गत समाज के उन 12 महानुभावों की स्मृति में विशेष सम्मान प्रदान किए गए, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कान्यकुब्ज समाज के नाम को बुलंदियों पर स्थापित किया। समाज द्वारा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।लगभग चार घंटे तक चले इस भव्य समारोह में लगभग दो हजार समाज बंधुओं की उपस्थिति में करतल ध्वनि के बीच सम्मान का दौर चलता रहा।सभा कार्यकारिणी के श्रीमती राजेश्वरी तिवारी, सुरेंद्र बाजपेयी, यू.के. दीक्षित, प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, प्रकाश बाजपेई, सतीश दुबे, ओम प्रकाश शुक्ला, दीपू पंडित आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजन समिति के सुनील अवस्थी, ब्रजेश शुक्ला, सतीश पांडेय, आशीष तिवारी, अनिल अवस्थी, विवेक तिवारी, मनीष तिवारी (मोनू), योगेश शुक्ला, शांतनु तिवीरी मनोज पांडेय, मोहित मिश्रा एवं टीम द्वारा आयोजन का सफल संचालन किया गया।कार्यक्रम के उपरांत स्नेह भोज भी आयोजित था।
