मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर दी दीपावली की शुभकामनाएं
इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर आये। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनप्रतिनिधियों संग दीपावली की खुशियां बांटी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनका आत्मीय स्वागत किया।
