
इंदौर
इंदौर जिले में 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस (वर्ल्ड टायलेट डे) मनाया जायेगा। इस दिन मानव गरिमा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और विकास से जुड़े जन जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। जन जागरूकता के लिये इंदौर में अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान की शुरूआत आज इंदौर में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने की। अभियान के माध्यम से हर घर में शौचालय निर्माण और शौचालयों के उपयोग के संबंध में जागरूकता लाई जायेगी।
