कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने इंदौर जिला अन्तर्गत ग्रामीण थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाँच अपराधियों को 06 माह के लिये जिलाबदर कर दिया है। जिन अपराधियों को जिलाबदर किया गया है उनमें अनिल पिता अर्जुन बारिया, निवासी ग्राम आडा पहाड जिला इंदौर, एहमद उर्फ अहमद पिता मजीद दरबारी निवासी पत्ती बाजार महू, इमरान पिता अनवर खटखट निवासी बंडा बस्ती महू, संजू उर्फ संजय पिता लीलाधर पवार निवासी ग्राम बाबल्या खेड़ी जिला इंदौर और लक्की उर्फ कल्ली पिता लेखराज वर्मा निवासी संजय गांधी कालोनी महू शामिल हैं।
इनमें से महू के आरोपी एहमद और इमरान के विरूद्ध घर में घुसकर तोड़फोड़ करने, घातक हमला करने, साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, दंगा करने सहित गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसी तरह अन्य आरोपियों अनिल बारिया, संजू पंवार, लक्की वर्मा के विरूद्ध भी मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, हथियार का उपयोग करने एवं लोगों का रास्ता रोककर अवैध वसूली करने, राहगीरों को धमकाने, महिलाओं से अभद्र व्यवहार, शराब पीकर उपद्रव जैसे कई संगीन मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध हैं। शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ऐसी कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
