
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशों पर रविवार को महू एसडीएम श्री राकेश परमार द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही की गई। एसडीएम श्री परमार ने बताया कि महू क्षेत्र में दो वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाया गया। सोनवाई टोल के पास टीही गांव में एक डंपर में गिट्टी की मुरम और दूसरे में चुरी का परिवहन करते पाया गया। परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे जाने पर चालाक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। उक्त दोनों वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जप्त कर किशनगंज थाने में पुलिस की अभिरक्षा में रखवाए गए। साथ ही आगामी कार्यवाही के लिए उक्त मामले को खनिज इंस्पेक्टर श्री ठाकुर को सौंपा गया।
बताया गया कि महू एसडीएम श्री राकेश परमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गाड़ी क्रमांक MP39-H4009 और क्रमांक MPO9-HH2177 को अवैध खनन करने वाले जाने पर दोनों वाहनों को किशनगंज पुलिस थाने में जप्त किया गया। उक्त दोनों वाहन अवैध एवं बिना रायल्टी के परिवहन किये जा रहे थे।
