
इंदौर
इंदौर जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में सभी बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं। जिले में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर राजेश पटेल की टीम ने शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। वह जिले के ऐसे पहले सुपरवाइजर बन गए हैं जिन्होंने यह कार्य समय सीमा के पहले पूर्ण किया है। श्री पटेल की टीम ने 8 मतदान केंद्रों पर यह कार्य पूर्ण कर लिया है।
सांवेर अनुविभागीय अधिकारी श्री घनश्याम धनगर के निर्देशन में तथा तहसीलदार श्रीमती पूनम तोमर, श्री राजेश सोनी, श्री विकास रघुवंशी और श्री शिवशंकर जारोलिया के सतत् मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से सुपरवाइज़र श्री राजेश पटेल की टीम ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 8 तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ श्री राजेश पटेल जिले के ऐसे प्रथम सुपरवाइज़र बन गए हैं जिन्होंने अपने सभी मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्य समयपूर्व पूरा करवाया है। मतदान केंद्र क्रमांक 1 पर श्रीमती माधुरी चावड़ा तथा श्रीमती संगीता परमार, केंद्र क्रमांक 2 पर श्रीमती वर्षा सेन और श्रीमती मनाली चौहान, केंद्र क्रमांक 3 पर श्री मनोज चावड़ा और श्रीमती विद्या पटेल, केंद्र क्रमांक 4 पर श्री हेमंत तिवारी, श्रीमती रीना तिवारी और श्री राकेश साठपड़िया, केंद्र क्रमांक 5 पर श्रीमती संगीता खैर और श्रीमती ममता चौहान, केंद्र क्रमांक 6 पर श्री सुरेश जयपाल और श्रीमती रीना प्रजापत, केंद्र क्रमांक 7 पर श्री सुरेशसिंह पटेल और श्रीमती सीमा जाधव तथा केंद्र क्रमांक 8 पर श्री पंकज पटेल और श्री नकुल पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्य की सफलता में तहसील कार्यालय की टीम—श्रीमती अलका खेर, श्री अनिल गेहलोत, श्री जितेंद्र शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री सौरभ और श्री कृष्णपाल—का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों श्री किशोर चौधरी, श्री बलजीत परमार, श्री धीरज चौधरी और श्री राजीव भावसार का सहयोग भी कार्य के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण रहा। जिले में सबसे पहले 100 प्रतिशत SIR कार्य पूर्ण करने पर सुपरवाइज़र श्री राजेश पटेल और उनकी संपूर्ण टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गई हैं।
