पुलिस की नारकोटिक्स विंग इंदौर और मंदसौर के साथ नीमच पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही में नीमच -रामपुराजिले के रामपुरा क्षेत्र में एक गांव में खेत पर बने कमरे में एमडी बनाने की अवैध फैक्टरी से तैयार एमडी, प्रोसेस के बाद सुखाने के लिए रखी गई एमडी सहित कई तरह के केमिकल और उपकरण जब्त किए गए हैं। मौके से तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है । 35 सदस्यीय टीम ने ग्राम लसूड़िया ईस्तमुरार में अर्जुन पुत्र शंकरलाल बंजारा व भाई रमेश बंजारा के खेत पर बने कमरे पर दबिश दी तो अर्जुन और रमेश के साथ मौके पर खेड़ी दायमा का निरंजन बंजारा मिला। यह तीन आरोपित मिलकर खेत पर बने कमरे में केमिकल और उपकरणों की मदद से एमडी ड्रग बना रहे थे। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
वहीं
मौके से 2 किलो 850 ग्राम तैयार एमडी और 10 से 12 किलो एमडी बनाने का मिश्रण मिला है, जिसे जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान कई तरह के केमिकल, हिटिंग उपकरण, मिक्सिंग टूल, बर्तन, कंटेनर और प्रोसेसिंग मशीनें भी मौके पर मिली है, जिसे कार्रवाई के दौरान टीम ने जब्त किया है।एमडी ड्रग, प्रोसेस के बाद सुखाने के लिए रखी एमडी ड्रग सहित केमिकल व उपकरण पकड़े हैं। टीम ने कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। आरोपियो से एमडी ड्रग की अवैध फैक्टरी संचालित करने सहित सप्लाई चैनल की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।
