खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोगाखेड़ी के सरपंच सुरेश राजोरिया को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि सरकारी तालाब की पाल पर बोरिंग करवाकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि किसी महेश द्वारा यह कब्जा किया जा रहा था। सरपंच जब उत्खनन रोकने पहुंचे तो उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में सरपंच ने हमले के बाद खुड़ैल थाना में महेश चौधरी के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है और इस मामले में प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व विभाग को भी सूचना दे दी गई है। सूचना के बाद अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है इससे भी रहवासियों में नाराजगी है।
