कलेक्टर कार्यालय में देखी जनसुनवाई

इंदौर
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा से आज राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत चयनित 24 नए प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की। इंदौर में प्रशिक्षण हेतु आए 24 डिप्टी कलेक्टर आज जनसुनवाई में भी उपस्थित रहे। उन्हें शहर की समस्याओं, जन अपेक्षाओं और प्रशासनिक समाधान प्रक्रिया से रूबरू कराया गया, ताकि वे अपने-अपने जिलों में बेहतर जनसुनवाई प्रणाली लागू कर सकें। कलेक्टर श्री वर्मा ने उन्हें प्रशासनिक व्यवस्थाओं और अपने अनुभवों के बारे में बताया। श्री वर्मा ने कहा कि वे अपने-अपने जिलों में जनकल्याण के कार्यों और सुशासन पर विशेष ध्यान दें। मानवीय संवेदनाओं का ध्यान रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
