संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में इंदौर विकास प्राधिकरण की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। लीज रेंट धारकों को 20 साल के लिए एकमुशत लीज रेंट जमा करने की जो सुविधा थी, उसे समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही टीपीएस और अन्य विकास योजनाओं को लेकर निर्णय लिए गए।
एकमुश्त लीज रेंट जमा करने पर लाइफ टाइम छूट की व्यवस्था खत्म होने से फ्री होल्ड के समय शेष वर्षो के लीज रेंट की राशि जमा करना होगी। अब 20 वर्षो के लिए एकमुश्त लीज रेंट जमा करने की सुविधा खत्म कर दी गई है । इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा अभी तक लीज रेंट धारकों को 20 साल के लिए एकमुशत लीज रेंट जमा करने की जो सुविधा दी जाती थी, वो अब नहीं मिलेगी। इसी के साथ इंदौर विकास प्राधिकरण की टीपीएस व अन्य विकास योजनाओं में 80 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण, ड्रेनेज, पेयजल व स्टार्म वाटर लाइन डालने का निर्णय भी लिया गया।
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि लवकुश चौराहे से अरबिंदो अस्पताल तक बनाए जा रहे डबल डेकर ब्रिज के समानांतर सीमेंट-कांक्रीटी की 600 मीटर की सर्विस रोड का दोनों ओर निर्माण ईडीए द्वारा किया जाएगा। इसके लिए अल्पकालीन निविदा आमंत्रित की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस चौराहे पर निरीक्षण के दौरान आम लोगों की सहूलियत के लिए सड़क निर्माण के निर्देश आइडीए के अफसरों को दिए थे।
अनेस्ट्र मनी 10 प्रतिशत के बजाए पांच प्रतिशत ली जाएगी इससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में टेंडर में निविदाएं व आवेदन आएंगे ।लीज पर प्लाट लेकर 10 साल में निर्माण न करने वालों को प्लॉट पर निर्माण करना होगा येसा नहीं करने पर विकास प्राधिकरण नोटिस जारी करेगा ।
