उज्जैन – देवास रोड पर दताना मताना के पास बीती रात बोलेरो और आयशर वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई भिड़ंत के बाद आयशर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।दोनों युवक नरवर में दोस्त की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
मृतकों की पहचान विशाल सिंह (26) निवासी टोड़ीगांव ब्यावरा और संदीप पटेल (35) निवासी असलाना बड़नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आयशर वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। विशाल का अंतिम संस्कार ब्यावरा में किया जाएगा।
