
इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हमेशा हेलमेट धारण करने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने हेलमेट और उपहार प्रदान कर लोगों में जागरूकता बढ़ाई। कई वाहन चालकों ने सड़क हादसों से जुड़े अनुभव साझा किए और हमेशा हेलमेट धारण करने का संकल्प लिया।
