
इंदौर,
सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बुधवार को संभाग के खण्डवा जिले के एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान भू-अर्जन एवं डायवर्सन से सम्बंधित जानकारी भी ली। उन्होंने एसडीएम श्री ऋषि कुमार सिंघई को राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने तहसील न्यायालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार से नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली, और निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के लंबित मामलों का शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जाति प्रमाण-पत्र के लिए लंबित आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा में निराकरण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता भी मौजूद थे।
