इंदौर
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज की मेजबानी में बिदा ले रहे अग्रेजी वर्ष 2025 की विदाई बेला में गुरुवार 11 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से ठंडी मस्ती से भरपूर एक अनूठा आयोजन रखा है जिसे विंटर पार्टी नाम दिया गया है। प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल ने बताया कि अपने “लव यू जिन्दगी” कार्यक्रम की श्रृंखला में यह आयोजन इस वर्ष का अंतिम धमालभरा आयोजन होगा जिसमें करीब 100 से अधिक सखियाँ डीजे बीट्स, विंटर ड्रेस कोड के साथ ही फन, मस्ती और सुंदर डेकोरेशन के बीच इस गुजर रहे वर्ष को विदाई देंगी। यह कार्यक्रम राऊ बायपास के सामने स्थित डीमनेरो रिसोर्ट (सेज यूनिवर्सिटी के सामने) दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
