एरोड्रम थाना इलाके में एक पड़ोसी द्वारा घर के बाहर अर्धनग्न होकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। महिला द्वारा विरोध करने और पति द्वारा समझाईश देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। एरोड्रम पुलिस ने ३० वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पड़ोसी विनोद पिता बबलू तायड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला
आरोपी विनोद तायड़े उनके घर के बाहर अर्धनग्न हालात में आकर खड़ा हो गया। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील इशारे किए और बुरी नीयत से उनका हाथ पकड़ लिया। जब पीड़िताने आरोपी को मना किया और अपने पति को इस बारे मेंबताया, तो पीड़िता का पति आरोपी को समझाने गया। इस पर आरोपी ने भड़ककर पीड़िता और उनके पति दोनों को गालियाँ देना शुरू कर दिया। जब गाली देने से मना किया गया, तो आरोपी ने उन्हें जानसे मारने की धमकी दी।
