पंचडेरिया गांव में पटाखा फैक्ट्री में वेल्डिंग के काम के दौरान वांह रखे सुतली बम मे आग लगने से भीषण विस्फोट हो गया। यह फैक्ट्री रहवासी इलाके की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी से लगी हुई है । हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए , जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया । फैक्ट्री का ढांचा टीन शेड का बना हुआ था, जो विस्फोट के बाद पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।
फैक्ट्री मे वेल्डिंग का कार्य के दौरान चिंगारी उठने से फैक्ट्री में रखे करीब 10 हजार सुतली बम मे विस्फोट होने से भीषण हादसा हुआ । हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए ।क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी कॉलोनी के इतने पास अवैध रूप से पटाखे बनाने से जान माल का नुकसान हो सकता है । उन्होंने फेक्टरी अवेध रूप से संचलित होने की बात भी कही । प्रशासन द्वारा की जांच की जा रही है कि फैक्ट्री के पास निर्माण और संचालन के वैध लाइसेंस थे या नहीं।
