
मध्य प्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुजरात भ्रमण पर ले जाया गया । गुजरात भ्रमण में इंदौर संभाग के … सांदीपनि स्कूलों के 50 विद्यार्थियोंसम्मिलित रहे, इनमें सांदीपनि अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में हाई स्कूल परीक्षा टॉप करने वाली तीन छात्राएं भी शामिल थीं। संभाग के दल में इंदौर के साथ धार, अलीराजपुर, झाबुआ ,बड़वानी ,खरगोन, खंडवा एवं बुरहानपुर सांदीपनि स्कूलों के हाई स्कूल टॉपर शामिल थे। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय से कक्षा 11 वी में पढ़ रहे ऐसे एक-एक छात्र- छात्रा का भ्रमण के लिए चयन किया गया था, जिन्होंने कक्षा 10 वीं में अपने स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए । दल में प्रदेश से 510 विद्यार्थी एवं 42 अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे। इंदौर संभाग के दल का नेतृत्व सांदीपनि शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के प्राचार्य श्री रमेश कुमार सेन ने किया। विद्यार्थियों के साथ। लाइजनिंग शिक्षक के रुप में बड़वानी जिले से श्री राजेंद्र कुमार डाबी एवं खंडवा जिले से श्रीमती सारिका कुमुद उपस्थित रहे।
दल के सदस्य उज्जैन से भारत गौरव स्पेशल ट्रेन द्वारा 9 दिसंबर को गुजरात रवाना हुआ और 15 दिसंबर को वापस लौटे हैं। इन छात्र-छात्राओं को 8 दिनों में गुजरात के प्रमुख दर्शनीय एवं महत्वपूर्ण स्थानों जैसे सोमनाथ मंदिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, आईआईएम अहमदाबाद, आईआईटी गांधीनगर, अमूल डेयरी, गांधी आश्रम आदि घुमाया गया।
“ इंदौर संभाग के 56 छात्र-छात्राएं इस भ्रमण के लिए चुने गए। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुजरात के विभिन्न ऐतिहासिक, पर्यटन स्थलों के साथ जाने-माने शैक्षणिक संस्थानों की जानकारी दिलाना था। यह दल आईआईटी गांधी नगर, आईआईएम के प्रोफेसर गणों से भी मिला। इन विद्वजनों से मिलकर विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में इन संस्थाओं के योगदान एवं महती भूमिका के बारे में जाना। भ्रमण का यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों में पूर्णतः सफल रहा।”
