22 दिसंबर से प्रारंभ होने वाली इंदौर रीवा फ्लाइट की पहले दिन की सभी सीटे फुल
इंदौर
सामाजिक संस्था विंध्याचल सोशल ग्रुप के अध्यक्ष आर पी शर्मा सचिव दिलीप मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी डॉ आर एन मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला इंदौर आए थे। तब राजेंद्र शुक्ला जी से ग्रुप के पदाधिकारियों ने मांग की थी अभी इसका किराया 5200 से अधिक है। कृपा इसको कम करवाने की कृपा करे ताकि सामान्य जन भी इस हवाई सफर का उपयोग कर सके । इस मांग पर राजेंद्र शुक्ला जी ने तुरंत इंडिगो के डायरेक्टर संजीत भट्टाचार्य जी को पत्र लिखा था। जिस पर इंडिगो ने तुरंत एक्शन लेते हुए इंदौर रीवा हवाई सफर का किराया घटा कर 4700 रु कर दिया है। इस पर विंध्य वासियों ने उपमुख्यमंत्री जी के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है। साथ ही उपमुख्यमंत्री जी ने विंध्य जनों से कहा है कि ये हवाई सफर शुरू करवा दिया है यह विमान नियमित चले ,विमान को यात्रियों की संख्या बराबर मिलती रहे ,ये आप सभी की जवाबदारी है। क्योंकि यह इस विमान के चलने विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी सीधे मुंबई,जयपुर बेंगलुरु अमदाबाद व Delhi से तो हो ही रही है। साथ ही इस विमान के नियमित चलने से विंध्य क्षेत्र के विकास की राह भी खुलेगी।व्यापार व्यवसाय चिकित्सा सुविधा के साथ साथ रोजगार व शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे। इस फैसले से विंध्य वासी काफी उत्साहित है।
