महू
भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों एवं इंदौर मनमाड़ रेल लाइन तथा आउटर रिंग रोड भूमि अधिग्रहण मुआवजा राशि को लेकर किसान कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली
महू 23 को इंदौर जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसानों के हित में एवं भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में इंदौर मनमाड़ रेल लाइन, आउटर रिंग रोड मुआवजा राशि बाजार मूल्य का चार गुना करने आदि मांगों को लेकर दिनांक 23 दिसम्बर बुधवार प्रातः 11 बजे ग्राम गवली पलासिया से ट्रेक्टर एवं वाहन रैली निकाली जाएगी जिसका समापन स्थानीय ड्रीमलैंड चौराहे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसडीएम महू को ज्ञापन दिया जाएगा। रेली का समापन एक नुक्कड़ सभा के रूप में होगा जिसमें मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान उपस्थित रहेंगे। रेली में महू विधानसभा के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं समस्त किसान भाई शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी आज इंदौर ग्रामीण जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू ठाकुर ने चाय कॉपी रेस्टोरेंट मालवीय नगर में केंट बोर्ड महू के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश दत्त पांडे, ग्राम पंचायत कैलोद सरपंच कमल चौधरी, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सचिन गुप्ता, योगेश मीणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू खान, प्रवीण गुर्जर, दिनेश पंचोली, आनंद गोगलिया आदि कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता में दी।
