अधिकारी-कर्मचारियों को दिलायी गई शपथ

इंदौर,
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर इंदौर कलेक्टर कार्यालय में आज सुबह अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। अपर कलेक्टर श्री रोशन राय ने सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
