महू आर्मी क्षेत्र में आज शाम बम विस्फोट होने से एक पंद्रह वर्षीय बालक की मौत हो गई साथ ही दस से अधिक भेड़ों की मृत्यु हो गई । यहां पर भेड़ चराने के दौरान अचानक जमीन में धंसा बम फट गया।बच्चा और उसका परिवार पीथमपुर इलाके में डेरे में रहता है।
बताया जा रहा की आर्मी क्षेत्र में गई भेड़ को लेने अनिल गया था इसी दौरान यह हादसा हुआ गंभीर रूप से घायल अनिल को एमवायएच रेफर किया गया किंतु उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । हादसे में एक दर्जन भेड़ें भी मर गईं।
धमाके के बाद आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे बताया जा रहा है की अनिल का परिवार मूल रूप से राजस्थान के पाली का रहने वाला है। वह यांह भेड़ बेचने आए है । पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है । डीसीपी रूपेश द्विवेदी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
