पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत इंदौर को करीब 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। इनके लिए चार्जिंग स्टेशन तेजी से तैयार किए जा रहे है। बसें मिलते ही इन्हें उन रूटों पर चलाया जाएगा, जहां लंबे समय से बस सेवा बंद है ।
कुछ महीने पहले एक निजी ऑपरेटर द्वारा संचालित करीब 150 सिटी बसें अचानक बंद हो गई थीं। इससे शहर के कई इलाकों में लोक परिवहन व्यवस्था चरमरा गई थी। अब एआइसीटीएसएल इन बंद बसों को दूसरे ऑपरेटरों के माध्यम से संचालित करने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव पर 3 जनवरी की बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है ।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत आने वाली 150 इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से तैयार किया जा रहा है। विजयनगर डिपो में चार्जिंग स्टेशन लगभग तैयार हैं। रिंग रोड स्थित डिपो में भी चार्जिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। पहले चरण में मिलने वाली बसों के लिए रूट तय करने का काम जनवरी के पहले सप्ताह में होगा। योजना है कि शुरुआती दौर में इन ई-बसों को उन्हीं रूटों पर चलाया जाए, जहां फिलहाल बस सेवा बंद है या बेहद कम है,। ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके। अप्रेल से राज्य की सरकारी बस कंपनी में एआइसीटीएसएल का विलय प्रस्तावित है। इसके बाद लोक परिवहन की नई व्यवस्था लागू होगी।
