28 दिसंबर को परिचय सम्मेलन, पांच सौ से अधिक प्रविष्ठियां आई
200 से अधिक स्वजातीय बंधु और मातृशक्ति संभालेंगे व्यवस्था
पत्रिका “चयन ” का विमोचन होगा

इंदौर। अखिल भारतीय कुशवाह समाज द्वारा अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से भगवान लवकुश पूजन ओर आरती के साथ शुरू होगा। इस परिचय सम्मेलन में 560 युवक युवतियों की प्रविष्टि विभिन्न प्रदेशों से प्राप्त हुई हैं । हाई टेक परिचय सम्मेलन में परिचय देने वाले वेब साइट के माध्यम से भी जुड़ सकेंगे इसके लिए कुशवाह समाज शादी डॉट कॉम का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। कुशवाह समाज रिश्ता मिलन अब आन लाइन भी जुड़ जाएगा। परिचय सम्मेलन के लिए 200 से अधिक स्वजातीय बंधु और मातृशक्तिया विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्था संभालेंगे । कुंडली मिलान की व्यवस्था भी रहेगी ।
अखिल भारतीय कुशवाह समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट राजेश कुशवाह ने बताया कि 28 दिसंबर को अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कुलकर्णी नगर मैदान में किया जा रहा है।इस परिचय सम्मेलन में उच्च शिक्षित ,एडवोकेट , इंजीनियर , डॉक्टर की प्रविष्टि भी आई हैं । मध्यप्रदेश के इंदौर , भोपाल, देवास, अस्टा,उज्जैन , रतलाम , सीहोर, सागर,जबलपुर सहित विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान से भी प्रविष्टि आई है। इस अवसर पर विवाह योग्य युवक युवती के परिचय पुस्तिका चयन का विमोचन भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुशवाह और प्रदेश महामंत्री एड. राजेश कुशवाह,रवि कुशवाह ,नारायण सिंह कुशवाह , अधिवक्ता, अलोक जी कुशवाह,मनीष कमलेश जी कुशवाह,कुशवाह, अशोक कुशवाह, अमित कुशवाह, श्रीमती रंजना कुशवाह, श्रीमती राधा कुशवाह, श्रीमती किरण कुशवाह, श्रीमती रेणुका कुशवाह, भगवान दास कुशवाह, श्रीमती मंजू बी के सिंह,अंकित कुशवाह ,अविनाश कुशवाह, आकाश कुशवाह ,कुंवारी शशि कुशवाह ,नितिन कुशवाह ,जीतू कुशवाह,प्रवीण कुशवाह, राम कुशवाह,कमलेश ,मनोज कुशवाह ,एड बलवीर कुशवाह,मौजूद थे ।
