भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि
भाजपा नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यो का स्मरण किया

इंदौर।
आज भाजपा के पितृ पुरुष, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व कुशभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने डी आर पी लाइन शांतिपथ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों का स्मरण किया। वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सुदर्शन गुप्ता ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोघे ने कहा स्व. ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया था। वे संगठन के कुशल शिल्पकार थे, उन्होंने संगठन की विचारधारा से हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया।नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा आज जो भाजपा रूपी वटवृक्ष दिखाई दे रहा है वह स्व ठाकरे जी जी की तपस्या, संगठन के प्रति समर्पण और संघर्ष के फलस्वरुप है।इस अवसर पर निरंजन सिंह चौहान, दीपक जैन टीनू, घनश्याम शेर, राकेश शर्मा, नानूराम कुमावत, गोविंद पंवार, अशोक चौहान चांदु, हेमराज वाडिया, मोहित वर्मा, विजय मालानी, मदन प्रजापत, नागेश पंवार, चंद्रभान सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
