राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित होने वाली पांचवी और आठवीं की परीक्षा को लेकर आवश्यक बैठक में जिला पंचायत सीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है दोनों परीक्षा में इस वर्ष लगभग एक लाख विद्यार्थी शामिल होंगे जिस हेतु परीक्षा केंद्र हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र को प्राथमिकता से बनाया जाएगा चूँकि दोनों परीक्षा सुबह की पारी में आयोजित होगी एवं केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए समुचित फर्नीचर की व्यवस्था रहेगी साथ ही पांचवीं और आठवीं की परीक्षा दोपहर की पारी में होगी इसलिए आवश्यकता होने पर ही प्रायवेट स्कूल को जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा से परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा ।
जिला पंचायत सीओ सिद्धार्थ जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षा में नकल पट्टी बिल्कुल न हो तथा सभी शासकीय शिक्षकों ही पर्यवेक्षक रखा जाए परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए इसकी ज़िम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी ज्ञातव्य है कि दसवीं बारहवी की परीक्षा के लिए सिर्फ शासकीय स्कूल को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है एवं परीक्षा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जाएगी ।
