मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को जिम्मेदारोंको कार्यवाही के दिये निर्देश*
—
*जोन क्रमांक 4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री को निलंबित किया और उपयंत्री तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथककिया गया*
—
*जांच समिति की गई गठित*
इंदौर 30 दिसंबर 2025/
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर केभागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रतप्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ हीउन्होंने इस दुखद हादसे में क्षेत्र का दायित्व संभालने वालेअधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस संबंध मेंकलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि भागीरथपुरा मामलें मेंजोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री श्री योगेशजोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारीउपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा सेपृथक किया गया है.
साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए तीनसदस्यों की एक समिति गठित की गई है। समिति आईएएसश्री नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में श्रीप्रदीप निगम, सुप्रिडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज केएसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गयाहै।
