फिलेटेलिक एवं न्यू मिसमेटिक सोसायटी की सभा में वक्ताओं ने साझा की जानकारियां–आदित्य का सम्मान

इंदौर इंदौर फिलेटेलिक एवं इंदौर न्यू मिसमेटिक सोसायटी की संयुक्त मासिक सभा रीगल चौराहा स्थित इंडियन कॉफ़ी हाउस पर सम्पन्न हुई जिसमें समाजसेवी सुश्री उषा पंत के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती इंदुबाला शर्मा की अध्यक्षता में वक्ताओं ने हिन्दू दंत कथाओं पर आधारित अपने सिक्कों एवं डाक टिकिटों का प्रदर्शन किया और न्यू मिसमेटिक से जुड़े विषयों पर दिलचस्प जानकारियां भी साझा की। श्रीमती पंत ने हिंदी साहित्य से जुड़े ज्वलंत विषयों पर प्रभावी विचार रखे।
बैठक में फिलेटेली के क्षेत्र में अतिविशिष्ट सेवाओं के लिए बहादुर सिंह चौहान एवं न्यू मिसमेटिक के क्षेत्र में सुरेन्द्र कुमार मेहता तथा द्वारकाप्रसाद अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ मुद्रा संग्राहक गिरीश शर्मा आदित्य को भी उनके जन्मदिन एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। प्रो शिवम चतुर्वेदी ने हिन्दू दंत कथाओं पर आधारित अपने संग्रह का प्रदर्शन किया। रवींद्र नारायण पहलवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सदस्यों को घनश्याम जांगिड, डॉ. मुकेश पाटीदार एवं राजेश शाह ने उपहार भेंट किए। नए सदस्यों का सम्मान भी किया गया। प्रारम्भ में नरेन्द्र अग्रवाल ने सभा शुभारंभ की घोषणा की। हर्षवर्धन लाड़ ने सबके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। स्वागत संबोधन सुरेन्द्र मूल्ये ने दिया और आभार माना सुरेश भागचंदानी ने। अतिथियों को स्मृति चिन्ह रवींद्र नारायण पहलवान ने भेंट किया।
