
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्यक्रम, जिला कार्यसमिति में तय हुई रणनीति
। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगा। एक माह तक चलने वाले अभियान में गांव और बूथ स्तर पर सेवा, जनकल्याण तथा सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को हातोद में जिला भाजपा की कार्यशाला सह कार्यसमिति बैठक हुई।
बैठक का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक में मंडलवार संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। कार्यकर्ता गांवों में जाकर जनता से संवाद करें और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने मंडल एवं बूथ समितियों को सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के कारण ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा गांवों में बसती है और किसानों के हित में सरकार लगातार काम कर रही है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। कार्यकर्ता पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विधायक उषा ठाकुर, मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती और जिला प्रभारी शैलेन्द्र डागा ने भी अभियान को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया रवि रावलिया, चिंटू वर्मा देवराज सिंह परिहार उमानारायण पटेल, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, कंचनसिंह चौहान भारत सिंह चौहान राधेश्याम यादवभारत पटेल सुरेश सिंह धनखेड़ी विश्वजीत सिंह सिसौदिया सरदार मालवीय गुमान सिंह पंवार मोहनसिंह कछावा रामस्वरूप गेहलोत अंतर दयाल पुंजालल निनामा पवनसिंह अशोक यादव वीरेंद्र आंजना सत्यनारायण पटेल विनोद जाट दिलीप चौधरी सुमेरसिंह सोलंकी घनश्याम सिंह चौहान विनोद चन्दानी, जेपी नागर संतोष पाटीदार सुभाष पाटीदार किरण सूर्यवंशी मनोज ठाकुर जितेंद्र आंजना चंद्रशेखर छापोला शिवा डिंगू कैलाश चौधरी हेमचंद्र मित्तल मुकेश जरिया सत्यनारायण आजाद मोतीलाल राजोरिया सुनील जाधव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तेरह कार्यक्रमों के जरिए संगठन केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनसेवा और जनसंपर्क को गांव-गांव तक ले जाकर बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करेगा।
