
ग्रीन लैंड हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को विद्यालय का भव्य वार्षिक समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम “नवरस – जीवन के विविध रंग” रही, जिसने भारतीय संस्कृति की भावनात्मक गहराइयों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवरस पर आधारित नृत्य, नाट्य एवं संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कल्पेश कैलाश विजयवर्गीय एवं श्री विजय जी मित्तल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में श्री लव कुमार गोयल द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
समारोह ने उपस्थित जनसमूह के मन में सांस्कृतिक चेतना और आनंद की अविस्मरणीय छाप छोड़ी।
