इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होलकर स्टेडियम में १८ जनवरी को अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला जाना है। इसके लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बुधवार को सामान्य दर की टिकटों की बुकिंग की तारीख घोषित कर दी है। टिकटों की बुकिंग शनिवार ३ जनवरी को सुबह ५ बजे से डब्ल्यूडब्ल्यू.डिस्ट्रिक.इन साइट या डिस्ट्रिक मोबाइल एप पर होगी। क्रिकेट प्रेमियों को टिकट के लिए रात भर जगना होगा और टिकट खरीदने के लिए पहले से पूरी तैयारी करके रखना होगी। एक व्यक्ति को ४ टिकट बुक करने का अधिकार होगा। इस बार भी तीन वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को टिकट के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। टिकट खरीददार को पेमेंट गेटवे शुल्क, सुविधा शुल्क, कूरियर शुल्क आदि का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन टिकट खरीदने के नियम और
प्रक्रिया वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर दिखाई देगी। ऑनलाइन सिस्टम से बुक किए गए टिकट ऑनलाइन टिकटिंग एजेंसी की जिम्मेदारी के तहत कूरियर सेवा द्वारा डिलीवर किए जाएंगे।
टिकट दर इस प्रकार है :- साउथ
पैवेलियन – लोअर ५,५००
साउथ पैवेलियन – पहली मंजिल ७,०००
साउथ पैवेलियन – दूसरी मंजिल ६,५००
साउथ पैवेलियन – तीसरी मंजिल
५,०००
साउथ पैवेलियन लोअर हॉस्पिटैलिटी
९,०००
ईस्ट स्टैंड (लोअर – कुर्सियां) ८००
ईस्ट स्टैंड पहली मंजिल प्रीमियम १,२५०
ईस्ट स्टैंड पहली मंजिल रेगुलर १,१००
ईस्ट स्टैंड दूसरी मंजिल १,०००
वेस्ट स्टैंड (लोअर – कुर्सियां) ९००
वेस्ट स्टैंड पहली मंजिल प्रीमियम
१,५०० वेस्ट स्टैंड पहली मंजिल रेगुलर
(प्रीमियम के पीछे की पंक्तियां) १,४००
वेस्ट स्टैंड दूसरी मंजिल १,२५०
