इंदौर।
शहर में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। कल रात में फिर से तापमान १० डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। तेज हवा आसमान में बादल और धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से परेशान हो रहे हैं। मौसम की बेईमानी का सिलसिला जारी है। कल सुबह से ही आसमान की बदली इस बात का एहसास करा रही थी कि तेज ठंड का सिलसिला बन जाएगा। यह सिलसिला कल दिन में बन गया। दिन के समय पर भी लोग ठंड के कारण परेशान होते हुए नजर आए। कोई भी व्यक्ति गर्म कपड़े पहने बगैर सड़क पर नहीं निकल रहा था। शाम होते होते तो ठंड का जोर इतना ज्यादा बढ़ गया था कि हर व्यक्ति परेशान हो रहा था। रात के समय पर शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियों की संख्या बहुत कम हो गई थी। ठंड हर किसी को तकलीफ दे रही थी। कल रात में इंदौर का तापमान गिरकर एक बार फिर १० डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। अनुसार कल रात में न्यूनतम तापमान ८.६ डिग्री सेल्सियस रहा है। जो की सामान्य तापमान से १ डिग्री सेल्सियस कम है। कल इंदौर में हवा १३ किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चल रही थी।
