भागीरथपुरा अब स्वस्थ होकर फिर से मुख्य धारा में वापसी कर रहा है स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार उल्टी-दस्त के लगभग 3200 मरीज में से लगभग 3100 पूरी तरह से स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में घर-घर सर्वे कर रही हैं। क्षेत्र के प्रत्येक घर में ओआरएस के 10 पैकेट और जिंक की टेबलेट वितरित की गई। विभाग अब तक 24786 लोगों को किट वितरण के साथ-साथ परामर्श दे चुका है। क्षेत्र की अब स्थिति तेजी से नियंत्रित हो रही है। बड़ी संख्या में लोग ठीक होकर घर लौटने लगे है । स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी को उबालकर ही पिये कटे-फटे फलों का सेवन न करें। जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 9406505508 भी जारी किया है।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र की स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उपचार के बाद 19 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जबकि केवल 8 नए मरीजों को हल्के लक्षणों के चलते भर्ती किया गया है। वर्तमान में इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में 99 प्रभावितों का इलाज चल रहा है।
आपने काह की आईसीयू में भर्ती 15 मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। क्षेत्र में लगातार क्लोरीनेशन किया जा रहा है और नागरिकों के पानी उबालकर पीने से सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। सर्वे के दौरान प्रभावितों की संख्या में भी कमी आई है।
केबिनेट मंत्री कैलास विजयवर्गीय ने सभी राजनीतिक दलों से अपील कि है कि नकारात्मकता छोड़कर सकारात्मकता की दिशा में आगे बढ़ें और इंदौर की पहचान को मजबूत बनाएं और आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करें। आपने कहा की भागीरथपुरा की घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और इसकी पुरनावृति न हो इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
