शीतलहर को देखते हुए इंदौर जिला कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने 8 जनवरी से नर्सरी से आठवी तक की कक्षाएं सुबह 9:30 से लगाने के आदेश जारी किए हैं । उपरोक्त आदेश सीबीएसई एमपी बोर्ड एवं आंगनवाड़ी पर प्रभावशील रहेगा परीक्षा एवं अन्य गतिविधियों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है ।
इसी के साथ इंदौर में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। इसके अनुसार इंदौर जिले में मकर संक्राति के अवसर पर 14 जनवरी को, दशहरे के दूसरे दिन 21 अक्टूबर को, भाईदूज पर 11 नवम्बर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसी तरह अहिल्या उत्सव पर 10 सितम्बर को आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। उक्त अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होंगे।
