
स्वास्थ और सेवा के लिए समाज और संत तत्पर
विपदा की घड़ी में राशन का वितरण
भागीरथपूरा त्रासदी के बाद अब सामान्य जनजीवन की और लौटने लगा है क्षेत्र में सभी पानी की टंकियों का एवं बोरिंग का क्लोरिलेशन किया गया है नागरिकों को सलाह दी गई है कि अभी पानी के वैकल्पिक साधनों का उपयोग करे विपदा की घड़ी में अग्रवाल समाज एवं संत समाज भी उन परिवारों की मदद के लिए आगे आया है जिन्होंने अपनों को खोया है ।
आज भागीरथपूरा में समाज जनों के साथ बैठक करते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में शासन प्रशासन के साथ समाज एवं संत समाज पीड़ित परिवारों के साथ है आज भागीरथ पूरा में सभी परिवारों में राशन वितरण का कार्य अग्रवाल समाज एवं रमेश मंदोला मित्रमंडल के साथा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा की गई है ।
आपने कहा कि विपदा की इस घड़ी में संत समाज भी संवेदना के साथ सहयोग कर है पूज्य मुरारी बापू द्वार जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उन्हें 15000/- की आर्थिक सह्यता एवं राजेन्द्रदास जी महाराज एवं गोपाल दास जी महाराज द्वारा 11000/- की आर्थिक सहायता दी गई है ।

सहयोग अशासकीय विधालय संघ द्वारा क्षेत्र के बिधालयों में पानी के उपयोग को लेकर बच्चों को जागरूक किया अध्यक्ष आशीष तिवारी ने कहा कि पानी कम से कम दस मिनिट उबाल कर ही उपयोग में ले एवं कोई भी समस्या होने पर तुरंत चिकत्सा सलाह ले शासन द्वारा निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है जिसका लाभ लेवे इस अभियान में शिव यादव अशोक वर्मा सुजीत वर्मा अशोक यादव आकाश पटेल सत्यकुमार पटेल सुनील यादव विजय दुबे आदि सम्मिलित रहे l
