इंदौर
पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जूनी इंदौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैफी नगर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक संदिग्ध इरादे से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध को रोका।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शेखर पिता रामदयाल जाटव, निवासी दत्त नगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
