
वैकल्पिक चिकित्सक संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष डॉ. आर एन मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ काउंट सीजर मेटी जी की 217 वीं जयंती के अवसर पर संगठन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 जनवरी को इलेक्ट्रो होम्योपैथी दिवस के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह जी के नेतृत्व में भव्य एवं गरिमामई रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नरेंद्र सिंह जी तोमर ( विधानसभा अध्यक्ष म. प्र)
एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में
श्री चेतन सिंह जी
वरिष्ठ भाजपा नेता,,
काउंसिलिंग ऑफ फार्मेसी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम जैन जी
डॉ. आएशा अली जी
अध्यक्ष काउंसिल ऑफ होम्योपैथी
डॉ. समीर बख्शी जी
चैयरमेन काउंसिल ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी
डॉ. विजय नंदमेर जी
वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक एवं अधीक्षक सुल्तानिया जनाना अस्पताल
डॉ. अकील खान जी
डॉ. अमित सिंह जी
डॉ. एन के पाठक जी
उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु सिंह जी ने डॉ. काउंट सीजर मेटी जी का जीवन परिचय एवं उनके द्वारा ईजाद की गई इलेक्ट्रो होम्योपैथी के बारे में उपस्थित मंचासीन अतिथियों एवं चिकित्सकों को जयन्ती मनाने के उद्देश्य पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में लाखों चिकित्सक इस हानिरहित एवं त्वरित गति से रोगी की पीड़ा हरने वाली इस पद्धति के माध्यम से सुदूर ग्रामीण अंचलों तक कम से कम संशाधनों में भी पीड़ित मानवता की सेवा का कार्य कर रहे हैं। और हमारा संगठन ऐसे ही सेवाभावी चिकित्सकों को समय समय पर मार्गदर्शन करते हुए एवं उनके सेवाभाव का आदर करते हुए पिछले 33 वर्षों से सम्मानित भी करता आ रहा है।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत में देशी जड़ी बूटियों का अपार भंडार एवं इनके औषधीय गुणों की जानकारी रखने वाले एक से एक विशेषज्ञ भी रहे हैं, और इस पद्धति में भी वनस्पतियों से ही बनाई गई दवाओं का उपयोग कर उपचार किया जाता है।
माननीय श्री नरेंद्र सिंह जी तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र के साथ मध्यप्रदेश सरकार और व्यक्तिगत रूप से मैंने भी हमेशा आपका साथ दिया है और देते रहेंगे।
जहां बात सरकारी मान्यता की है तो इस संदर्भ में केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर कार्य कर रही है, और ऐसा कोई नियम नहीं है कि इस पैथी को अन्य देशों में मान्यता नहीं है, तो भारत में भी नहीं मिल सकती, ये नया भारत है,और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस पैथी को मान्यता देने वाला पहला देश भारत बनेगा।
माननीय श्री तोमर जी एवं मंचासीन सभी अतिथियों ने इस आयोजन में प्रदेश भर से पधारे वैकल्पिक चिकित्सकों, भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए 190 सम्मानित होने वाले चिकित्सकों को भी उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर इंदौर जिला अध्यक्ष डॉ आर एन मिश्रा को वी सी एस रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वैकल्पिक चिकित्सक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ दीपक परसैया जी ने किया। आभार डॉ नीलम विश्वकर्मा जी ने माना। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ एस पी सिंह डॉ सुनील दत्त डॉ सी आर शर्मा डॉ मुकेश पाराशर डॉ चंद्रेश सैनी डॉ महेश प्रजापति डॉ भालचंद्र तिवारी डॉ राजू वर्मा, सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के हजारों चिकित्सक साथी उपस्थित थे।। आज भारत के सभी प्रदेशों एवं जिला व तहसील स्तर तक हजारों इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सक डॉ काउंट सीजर मेटी जी की जयंती मना रहे है।।
