महू
महू इंदौर रोड पर आने वाले वेटरनरी कॉलेज के सामने किसी बात को लेकर एक युवक पर तीन फायर किए गए इस दौरान युवक के चेहरे ओर कंधे पर चोट लगी है जिसे तत्काल पास के ही नीचे अस्पताल लेकर लोग पहुंचे जहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शि बंटी ने बताया 7- 8 युवक एक गुमटी पर बैठकर बात कर रहे थे अचानक तीन फायर होने की आवाज आई पास में जाकर देखा तो एक युवक नीचे गिरा था वही अन्य युवक भाग रहे थे।
जानकारी लगते ही मौके पर किशनगंज थाने की पुलिस पहुंची घटनास्थल को सील किया गया इस दौरान पुलिस को गोली के खोल भी मिले हैं।
मौके पर पहुंचे एसडीओपी ललित सिकरवार ने बताया कुछ युवकों मैं विवाद हो रहा था इस दौरान मौके पर गोली चली एक युवक घायल है जो महू का रहने वाला है गोली चलने का कारण क्या रहा उसकी अभी जांच चल रही है।
