धार जिले के धरमपुरी से विधायक कालू सिंह ठाकुर पर आज जमींन के विवाद को लेकर हमला हो गया। हमले में कालू सिंह ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है।विधायक का कहना है की राजनैतिक भेद भाव के चलते यह हम्माल हुआ है उनकी व्यक्तिगत किसी से दुश्मनी नहीं है पूर्व में इसीके चलते मेरे ऊपर गोली चलाई गई थी ।

विधायक ने अपने आवेदन में कहा है कि ग्राम सिरसोदिया में फोरलेन के पास बने यात्री प्रतिक्षालय के पीछे वाले खेत पर काम चल रहा है जिसे देखने वे गए थे तभी पड़ोसी प्रिंस उर्फ पिंटू पिता संतोष गिरवाल, गेंदाबाई पति संतोष गिरवाल ,रंजू पति शंकर गिरवाल निवासी ग्राम सिरसोदिया मेरे खेत पर आए और सभी ने मेरे से कहा की यह जमीन हमारी है। आप यहां क्यों आए हो और प्रिंस उर्फ पिंटू ने एक पत्थर उठाकर मारा जो सिर में सामने तरफ लगा व खून निकलने लगा। विधायक ने आरोप लगाया कि गेंदाबाई व रंजू ने भी उनके साथ मारपीट की।
धामनोद पुलिस ने आरोपियों प्रिंस उर्फ पिंटू, गेंदाबाई और रंजू के खिलाफ धारा 296(ए), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक को साथियों द्वारा धामनोद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जांह उनका उपचार चल रहा है ।
