इंदौर ।
गौतमपुरा में एक महिला द्वारा पति से चल रहे अनबन के चलते घर में रखा एसिड पी लिया। गंभीर हालत में उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान अरुणा पति उमेश (३०) निवासी गौतमपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से अरुणा और उसके पति उमेश के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इसी कलह से परेशान होकर अरुणा ने खौफनाक कदम उठाते हुए एसिड का सेवन कर
लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।मृतिका का एक बेटा है, जिसके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। अरुणा के
पति उमेश आईडीएफसी बैंक में फाइनेंस सेक्टर में कार्यरत हैं।
