शिक्षा विभाग में 2 करोड़ 86 लाख के गबन मामले में जांच के चलते विकाशखंड शिक्षा अधिकारी पद पर नियुकत मनोज खोपकर आज नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी पद संभाल लिया। पिछले दिनों हुए नियुक्ति आदेश के बाद श्री खोपकर ने वीआरएस के लिए आवेदन किया था दरअसल गबन के मामले के बाद कोई भी प्राचार्य इस पद पर आने को तैयार नहीं था वीआरएस के आवेदन के बाद जिलाधीश शिवम वर्मा ने स्वयं मनोज खोपकर से चर्चा की अंततः इंदौर को नया विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिल ही गया । इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी शांत स्वामी विकासखंड शिक्षा अधिकारी थी। गबन मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने पांच कर्मचारियों को निलंबित किया है।
