ई- कचरे की बड़ी समस्या को सुलझाने में प्लास्टिक रिप्रोसेस से जुड़े उद्यमियों का
बड़ा योगदान, युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने की जरूरत – सांसद लालवानी

इंदौर।
ई-कचरे की समस्या आज पूरे विश्व में तेजी से बढ़ रही है। प्लास्टिक रिप्रोसेस ग्रेनुअल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन से जुड़े उद्यमी इस ई-कचरे की समस्या के समाधान में बड़े भागीदार बन रहे हैं, यह प्रसन्नता की बात है। इस दिशा में एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय माने जाना चाहिए। ई-कचरे से नए और उपयोगी उत्पाद बनाने से पर्यावरण और अर्थव्यवस्था, दोनों को लाभ होता है। इस उद्योग श्रेणी में अब युवाओं को भी आगे आने की जरूरत है क्योंकि रिसायकलिंग उद्योग नए रोजगार के अवसर प्रदान करता है। इंदौर में जीडीपी को बढ़ाने में इस एसोसिएशन की भूमिका महत्वपूर्ण है और उद्यमियों की समस्याओं को सुलझाने और उन्हें केंद्र सरकार तक पहुँचाने के लिए मैं हर दम तत्पर बना हुआ हूँ।
ये विचार हैं सांसद शंकर लालवानी के, जो उन्होंने प्लास्टिक रिप्रोसेस ग्रेनुअल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के होटल सयाजी में आयोजित वार्षिक स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। एसो ऑफ़ इंडस्ट्रीज एमपी के अध्यक्ष योगेश मेहता, भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबन्धक स्वप्निल गर्ग के विशेष आतिथ्य में इस अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों का सम्मान भी किया गया। प्रारंभ में एसो. के अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने संगठन की विभिन्न गतिविधियों का विवरण दिया और अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि योगेश मेहता ने प्लास्टिक उद्योग की खपत एवं उत्पादन में वृद्धि के साथ अपशिष्ट प्रबंधन का महत्व बताया। स्वप्निल कोठारी ने सुझाव दिया कि उद्योग अपनी क्षमता बढाएं और अपनी साधना से संसाधनों पर विजय प्राप्त करें। सचिन बंसल, स्वप्निल गर्ग, पुष्पेन्द्र सोलंकी, मयूर मसंद, योगेन्द्र रायकवार सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। एसो. के सचिव रुचिल डोसी ने कार्यक्रम और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अतिथियों से आग्रह किया कि वे उद्योगों की जटिल समस्याओं के समाधान में अपना आत्मीय सहयोग प्रदान करें। मुख्य अतिथि सांसद लालवानी ने शहर की जीडीपी को दोगुना करने और इंदौर को एक्सपोर्ट के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याएँ और सुझाव मुझे दें ताकि उचित फोरम पर उनका समाधान हो सके।
इस अवसर पर एसो. की ओर से श्रेष्ठ कीर्तिमान बनाने वाले उद्यमी और संगठन के अध्यक्ष गुरवीर सिंह, उद्योगपति वीरू सेन (रिया ट्रेडिंग), मोहन सिंह पंवार एवं राजन सिंह पंवार (पारस पाइप), ओमप्रकाश जैन, लोकेश जैन, विकास जैन (लोकेश इंटरप्राइजेस), अशोक यादव (जय गोपाला) को अतिथियों ने सम्मानित किया। मेहमानों का स्वागत रमेश माहेश्वरी, प्रकाश जैन भटेवरा, अशोक अग्रवाल, रामकिशोर राठी, अतुल खंडेलवाल, अतीत अग्रवाल, मनीष चौधरी, विजय राठौर, फखरुद्दीन आरिफ, जतिन दीवान, अनिल पालीवाल एवं कार्यकारिणी के कशिश दिवान, जीतू राठौर, प्रिंस महाजन, मधु खंडेलवाल, प्रीतेश जैन, मुकेश भटेवरा, महेश अवतानी, बीके गुप्ता, राकेश राजपूत, वीरू जैन, अमित तिवारी, डिंपल जैन आदि सदस्यों ने किया। इस अवसर पर एसो ऑफ़ इंडस्ट्रीज एमपी के तरुण व्यास, प्रमोद डफरिया, सतीश मित्तल, अजय दसोंधी, मधुसूदन भल्लिका सहित 200 से अधिक उद्योगपति उपस्थित थे जिन्होंने एसो. द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुले मन से सराहना की। अंत में जतिन दीवान ने आभार माना।
