बजरंग दल को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले मे राऊ पुलिस ने हार्डवेयर व्यापारी सोनू लहासे की शिकायत पर अल्ताफ उर्फ राजा, पिता रईस पटेल, निवासी खजराना के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उसे वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सोनू लहासे ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम के एक पेज पर अल्ताफ पटेल को अभद्र, आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी की है ।शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने बजरंग दल की राष्ट्रीय और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन रही थी।
विहिप के प्रचार प्रमुख देवा शर्मा ने बताया कि मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोल चौराहे से अल्ताफ उर्फ राजा को पकड़ा। इसके बाद संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जब उससे सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि उसने माहौल बिगाड़ने के इरादे से इस तरह की पोस्ट वायरल की थी।बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान अल्ताफ भागने लगा, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीछा कर उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे राउ थाने ले जाया गया, वांह भी हंगामा हुआ।
