इन्दौर
तिलक नगर थाना क्षेत्र के बंगाली कालोनी में घर के बाहर खडे वाहनों में बीती रात आग लगने का मामला सामने आया है। पुलिस को फरियादी अंजलि राय ने अपने पति विश्वजीत राय के साथ जाकर शिकायत दर्ज करवाई, कि वह बंगाली कालोनी में रहते है और फुटवेयर की दुकान चलाते है, बीती रात करीब १ बजे जब वे घर पर सो रहे थे तभी बाहर चिल्ला-पौ मची, तभी उन्होने बाहर जाकर देखा तो उनकी एक्टिवा क्रमांक एमपी-०९ यूयू-०२४५ और सायकल में आग लगी थी। वहीं पड़ौस में खडी मोटर सायकल में भी आगजनी हो रही थी, फिर फरियादी ने आग बुझाने के लिए पानी डाला और पुलिस को सूचना दी।
