इंदौर।
नशे के विरुद्ध जारी धरपकड़ के बीच राऊ थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने ११ ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई रात करीब ११:५५ बजे की गई। राऊ पुलिस की टीम गोल चौराहा ब्रिज के नीचे संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराने लगा और भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा।पकड़े गए आरोपी की पहचान अकिल खान निवासी राम रहीम कॉलोनी, राऊ के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से ११ ग्राम ब्राउन शुगर
बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। राऊ पुलिस ने आरोपी अकिल खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह
नशा कहाँ से लाया था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।
