बिहार निवासी युवक पर 17 जनवरी को घर में हमला की घटना के बाद दो चचेरे भाइयों ने अपने साथियों के साथ MR‑10 ब्रिज के पास से उसका अपहरण कर शाजापुर ले गए थे युवक के साथ मारपीट के बाद बेहोश हो जाने पर चाचा‑चाची ने युवक पर अपनी नाबालिग बेटी से रेप का केस बाणगंगा थाना में युवक को लेकर जाकर 18 जनवरी को दर्ज कराया था पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था लेकिन युवक की हालत ख़राब होने के कारण उसे एमवायएच में मेडिकल के लिए भर्ती कराया गया था जन्हा युवक की मौत हो गई ।
बताया जा रहा है की 28 वर्षीय युवक को अगवा कर पीटने वाले बदमाश बिहार भाग गए है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। बाणगंगा थाना क्षेत्र निवासी युवक को चाचा-चाची और उसके साथियों ने जमीन के लिए अगवा किया था। युवक को शाजापुर स्थित दोस्त के खेत पर पेड़ से बांधा और गरम सरिये से नाजुक स्थानों पर दागा। युवक की मौत के बाद पुलिस ने चाचा चाची सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अन्य फरार हो गए।
