विजयनगर पुलिस ने आज ग्रेविटी मॉल में संचालित इनविजन इन्फोटेक एडवाइजरी कंपनी पर कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एडवाइजरी कंपनी पर सर्चिंग की गई। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।टीआई चंद्रकांत पटेल और उनकी टीम ने शिकायत के बाद ग्रेविटी मॉल में संचालित इनविजन इन्फोटेक एडवाइजरी कंपनी के कपिल उपाध्याय, विक्की जैन, शंकर दयाल पटेल सुलतान यादव,सुरेंद्र बेडवाल, हरनीत सिंह,अतुल भार्गव और अमित माणिक के खिलाफ कार्यवाही की गई ।
शिकायत में लोगो ने कहा की कंपनी 10 से 20 प्रतिशत मुनाफे का लालच देती है और पैसा डूब जाता है जाँच में सामने आया की कंपनी सेबी में पंजीकृत नहीं है इस कंपनी में एल्गो सॉफ्टवेयर के नाम पर निवेश कराया जाता है । इसमें कपिल, अतुल और अमित पार्टनर के रूप में काम करते थे, वहीं उनका एक अन्य पार्टनर सचिनंद चतुर्वेदी भी है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे शेयर मार्केट के अलावा ग्राहकों की पसंद के अनुसार निवेश कराते थे।
