लसूड़िया थाना क्षेत्र में भोपाल से महाराष्ट्र की ओर जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस इंदौर बायपास पर डिवाइडर से टकरा गई बताया जा रहा है की अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, इस हादसे के दौरान लोडिंग वाहन बस की चपेट में आ गया, जिसके चालक को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं एवं किसी तरह की जन धन हानि नहीं हुई है ।
सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया, यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया हादसे के चलते बायपास पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। दुर्घटना में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि बस चालक और लोडिंग वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, पुलिस हादसे की जांच कर रही है ।
