इंखंडवा नाका आईटी पार्क के पास एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे चार से अधिक लोग घायल हो गए । हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी लोडिंग ड्राइवर को पकड़ लिया है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लोडिंग वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में था। उसने दो बाइक और एक्टिवा को टक्कर मारी।लोगों का कहना है कि लोडिंग वाहन का ड्राइवर बेसुध गाड़ी दौड़ा रहा था एक के बाद एक वो कई गाड़ियों को टक्कर मारता रहा आस-पास मौजूद लोग दौड़े और घायलों को सड़क से उठाकर पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है ड्राइवर का कहना है की गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह हादस हुआ। पुलिस गाड़ी की जांच करवायेगी जिससे स्पष्ट होगा की लोडिंग वाहन का ब्रेक फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ या नहीं । ड्राइवर की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।
