
सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है सनातनी विधायक का जन्मदिन
सनातनी विधायक गोलू शुक्ला अपना जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे है इसके तहत सेवा ही संकल्प सेवा ही संस्कार के भाव से इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य किए गए एमवायएच , गोशाला , बाल आश्रम सहित दृष्टिहीन बच्चों के साथ उन्होंने जन्मोत्सव मनाया इस अवसर पर आपने कहा कि राष्ट्र सेवा गौ सेवा एवं मानव सेवा ही सच्चे सनातन धर्म की पहचान है , आपने अपने जन्म दिन पर सभी आग्रह किया की जन्मोत्सव पर पोस्टर और विज्ञापन पर खर्च की जाने वाली धनराशि को जरुरतमंदों की मदद, निर्धन कन्याओं के विवाह एवं दिव्यांगों को ट्रायसिकल अथवा अन्य जरूरतों के लिए दान करें ताकि मायूस चेहरों पर खुशियाँ लाने का सार्थक प्रयास किया जा सके ।

सेवा पखवाड़े पर विधायक गोलू शुक्ला ने महाराजा यशवंतराव अस्पताल पहुंचकर मरीजों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें फल वितरित कर सेवा कार्य किया । साथ ही आपने श्री श्री विद्या धाम मंदिर पंहुच कर गौ माता का विधि-विधान से पूजन कर साधु-संतों की गरिमामय उपस्थिति में सेवा कार्य किया । इसी क्रम में नन्द नंदिनी गोशाला (अग्रसेन चौराहा) में भी गौ माता का विधिवत पूजन कर गौसेवा की गई।

सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत विधायक गोलू शुक्ला ने संस्था गुलशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण परिसर, परदेशीपुरा स्थित मानसिक रूप से अविकसित बालगृह में जाकर बच्चों को उपहार, फल व शिक्षण सामग्री भेंट कर उनके साथ आत्मीय और आनंदपूर्ण क्षण साझा किए।इसी तरह संस्था शिवादीप की मेजबानी में नवलखा स्थित मप्र दृष्टिहीन कल्याण संघ प्रकाश नगर पर दृष्टिहीन बच्चों के बीच मिठाई एवं उपहार वितरण के साथ सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर विधायक शुक्ला ने दृष्टिहीन कल्याण संघ के भवन के परिसर में उद्यान, फेंसिंग एवं अन्य जरूरतों के लिए 5 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की।

सेवा पखवाड़े के अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा , उपाध्यक्ष दीपेंद्र सोलंकी एमआईसी मनीष शर्मा मामा
संदीप गोयल राहुल गोयल बंटी, अरुण बागड़ी, कमल बोडाना, दीप खत्री, जानी सिरसिया, राजानी ताई एवं नितेश अग्रवाल रितेश शर्मा कपिल शर्मा रानू अग्रवाल कालू अग्रवाल पलक जैन विष्णु जोशी सर्वजीत गौड़ गुड्डू वर्मा मनीष रायकवार एवं सुयश शर्मा सहित विशाल यादव , सचिन बंसल जी, रितेश शर्मा , अमित बोयत , सुनील गुप्ता , भुरू यादव आदि उपस्थित रहे।
