विजयनगर के कल्प कामधेनू नगर में रहने वाली मोनिका चौहन 20 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर था। जब वह लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मोनिका के परिजनों ने आरोप लगाया है की बेटी ससुराल में परेशान थी । विजयनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों के आरोपों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मोनिका और रितेश ने अप्रैल 2025 में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पिता ने उस समय बेटी की गुमशुदगी की रपट खजराना थाना में की थी । पति के मुताबिक सोमवार को मोनिका ने सिलाई के लिए कपड़ा लाने को कहा था, लेकिन वह उसे कपड़ा दिलाने नहीं ले जा सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। मोनिका के पिता ने आरोप लगाया है की ससुराल में मोनिका परेशान थी घटना की जानकारी भी उन्हें भतीजी द्वारा दी गई ।
